Monday 26 September 2011

अनचाही सी चाहत

                                                                                                         
दिल में एक अजब सी हलचल है
न जाने कैसा ये एहसास है
तू दूर होकर भी लगता है जैसे पास है
कहना बहुत कुछ चाहा था तुझसे
पर  एहसासों को लफ्जो में न ढाल सकी
तुने मुझे अपनी दुनिया से निकल दिया
पर मैं तुझे दिल से भी न निकाल सकी

तुझे तो नींद आती होगी चैन की
पर मैं इक रात भी चैन की न गुजार  सकी
महीनो बीते,वक़्त चलता रहा
पर मैं आज भी वहीँ खड़ी हूँ
एक लम्हा भी तेरे बिना न गुजार  सकी

तेरे लिए में कोई बीता लम्हा हूँ
या शायद कोई अफसाना
पर मेरे लिए तू वो धुरी है
जहाँ से शुरू होता है मेरी ज़िन्दगी का हर फ़साना

तेरी यादों से सुबह शुरू होती है
तेरी यादों में ही शामें ढल जाती हैं
स्याह काली रातो में भी तेरी यादें
बेसबब मुझको रुलाती हैं

भूल जाउंगी तुम्हे हर रोज़ ये फैसला करती हूँ
न बहेगा अब आंसू का एक कतरा भी अब तेरे लिए
न जाने कितनी बार ये हौसला करती हूँ

हर बार फिर ताश के पत्तो की तरह  बिखर जाती हूँ
फिर तेरी ही यादों की परछाईओं  से घिर जाती हूँ
मौत से हारा  करती है जिंदगी अक्सर
पर में अपनी ही जिंदगी से मात पाती  हूँ




                                                                                                                              

Thursday 25 August 2011

कश्मकश रिश्तो की


कैसे रिश्ते कैसे नाते ,कौन यहाँ साथ निभाता है,
तुम कहते हो यह विश्वास है ,मैं कहती हूँ बस एक झूठा नाता है,

आस लगोगे अगर किसी से हाथ निराशा ही आएगी
विश्वास करने की किसी पर तुम्हारी खता कभी न बख्शी जाएगी

तुम प्यार करो विश्वास करो ,या की रिश्तो पर वारे जाओ
रिश्तो की खातिर तुम चाहे खुद की बलि चढाओ

विश्वास तुम्हारा टूटेगा और जिम्मेदार भी तुम्ही ठहराए जाओगे
अनंत सवालो के कटघरे में तुम खुद को खड़ा पाओगे

जवाब तो होंगे मगर फिर भी तुम मौन रह जाओगे
ठेस लगे हुए दिल के जज्बातों को बयां करने को शब्द कहाँ से लाओगे,

प्रत्यारोप तुम लगाओ तो भी दिल तुम्हारा ही दुखेगा
फिर ये आरोप- प्रत्यारोप का दौर न जाने कहाँ रुकेगा

निर्दोष होकर भी तुम उन इल्जामो को स्वीकार लोगे
तुम्हे लगेगा शायद इससे तुम इस बिखेरते रिश्ते को संवार लोगे

अंत तक रिश्तो को बचाने  की कोशिश में तुम झुकते जाओगे
और एक दिन तुम खुद टूट कर बिखर जाओगे

रिश्तो की टूटन का ये दौर बेइन्तेहाँ दर्द दे जायेगा
सब कुछ भूलने पर भी ये दर्द सदा तड्पाएगा

दिल में दर्द और आँखों में नमी लिए दुनिया को झूठी मुस्कान दिखाओगे
विश्वास पर भी अविश्वास करोगे कभी किसी को दिल का दर्द न दिखा पाओगे

ये रिश्ते- नाते कुछ नहीं बस मतलब का मेल हैं ,
विश्वास जज्बात ये सब बस खेल हैं

इस खेल में सदा सबने मात ही पायी है
मनो न मनो बस यही रिश्तो की सच्चाई है

जितनी जल्दी सीखोगे नियम इस खेल के उतनी जल्दी संभल जाओगे,
वरना रिश्तों के फेर में उलझ कर रह जाओगे,

जज्बाती इंसान हमेशा इस खेल में हार जाता है,
कल मेरी ही तरेह तुम भी कहोगे की बस एक झूठा नाता है


                    -सोमाली   
  







 

Saturday 6 August 2011

अनखिला अधूरापन

हम क्या सुनाते किसी को अपने दर्द की दास्ताँ
यहाँ तो पहले ही हर कोई अपने गम से ग़मगीन है ,

फिजूल है कोई
ख्वाब बोना इन आँखों में
अब ये सिर्फ एक खुश्क बंजर ज़मीन हैं

क्या आस लगते मदद की किसी से
की भीड़ में खड़ा हर शख्स तमाशबीन है

भूल कर बैठी हूँ सारे जहाँ को तन्हाई में
अब तेरी यादें ही मेरी हमनशीं हैं

इल्म है हमें अपने अधूरेपन का लेकिन फिर भी
कभी तो पूरी होगी ये दास्ताँ, हम मुतमईन हैं

-सोमाली  

Monday 25 July 2011

अधूरा सफ़र


                 
                       रास्ते बदलते बदलते मैंने मंजिल भी अपनी खो दी
                       अब याद बहुत वो छूटा हुआ सफ़र आता है

                       कभी करके देखो वफ़ा तुम बेवफाई के बदले
                       फिर देखो इश्क में लुटने  का मजा किस कदर आता है

                       क्यूँ है हैवानियत सवार इसके सर पे
                        की शक्ल से तो ये भी इंसान नजर आता है

                       शायद सीख जाये दिल तोड़ने का हुनर हम भी तेरे साथ रहकर
                        संगत का कुछ न कुछ तो जरुर असर आता है
  -सोमाली  



Saturday 2 July 2011

हाँ सच है मैं बदल गयी हूँ.......



     1.
      न मुझे अब कुछ कहना है,न  ही कुछ पूछना है 
      तुम मेरे सवालों से वाकिफ हो ,और मैं तुम्हारे जवाबों से 
      मगर फिर भी क्यूँ ये सिलसिला टूटता नहीं 
      हर बार तुझसे मुखातिब हो जाती हूँ फिर वही सवाल लिए.... 

     2.
      क्या ढूंढ  ने की कोशिश कर रहे हो इन आँखों में झांक कर ,
      वो सपने जो कभी तुम्हारे साथ देखे थे ,
      या वो चमक जो तुम्हे देखते ही झिलमिलाने लगती थी इन  आँखों में.......
      बेकार न वक़्त जाया करो,कुछ भी नहीं मिलेगा,
      वो सब आंसुओं  में बह गया,
      अब तो बस  उदासी और सूनापन बसते हैं  इन निगाहों में.......   

      3.
       मत देखो मुझे इतने अचरज से,हाँ सच है मैं बदल गयी हूँ 
       चहकती -खुशमिजाज थी कभी ,अब मैं तन्हाई ओर आक्रोश में ढल गयी हूँ 
       तुम क्यूँ इतने हैरान हो देखकर मुझे बदला हुआ?
       तुमने ही तो चाहा था की मैं बदल जाऊं ,तो देखो मैं बदल गयी हूँ....... 

        4..
       अब कोई भी भावना मुझे स्पर्श नहीं करती ,
       अब तेरे किसी भी दर्द से मैं विचलित नहीं होती, 
       अब नहीं भिगोते तेरे अश्क मेरे मनं को ,
       अब तेरी हँसी से मेरी आत्मा आह्लादित नहीं होती ,
       अब जब मैं पत्थर बन चुकी, तो क्यूँ तेरी आँखें, 
       निहारती हैं मुझे इस उम्मीद के साथ की मैं पिघल जाऊँगी,
        तुम्ही तो कहा करते  थे, इतनी भावुकता अच्छी नहीं होती...........
                                                         
                                                             -सोमाली 


                                              

Sunday 19 June 2011

ख़ामोशी सिर्फ ख़ामोशी नहीं होती

 
 
 

 
           लब जब खामोश होते हैं,तब दिल में खयालो का इक तूफ़ान उठा होता है,
           खामोश बैठा शख्स,मनं में उलझते खयालो को सुलझाने में जुटा होता है ,

           मौन है वो लेकिन अंतर्मन विचलित होता है,
           ख़ामोशी को ओढ़े वो दिल ही दिल में चिंतित होता है,

           खामोश रहकर न जाने कितनी बातें वो खुद से कर जाता है,
           खुद से हँसता,रोता कभी खुद शंशय से भर जाता है, 

           खामोश वो कुछ पल के लिए दुनिया से दूर निकल जाता है
           गहरे कहीं अपने ही मनं में उतर जाता है ,

           चलते हुए मनं के गलियारों में न जाने कितने विचारो से टकराता है,
           कहीं यादों में उतरता है तो कहीं खुद के सवालो से कतराता है,

          ख़ामोशी से यादों में फिर एक बार पिछली जिंदगी जी जाता है
          और कभी भविष्य की चिंता में जलता है

           खामोश लम्हों में घुलते हुए बुरी यादो में कुछ गलत फैसले ले लेता है
          और कभी खामोश लम्हों में लिए फैसलों से दुनिया जीत लेता है

          ख़ामोशी सिर्फ ख़ामोशी नहीं होती ख़ामोशी का भी गहन अर्थ होता है
          जब खामोश हो इंसान दुनिया के सामने तब वो सिर्फ खुद से रु-ब रु होता है
                                                            - सोमाली      

Sunday 29 May 2011

सवाल ???


               न जाने कहाँ से जन्म लेते इतने सवाल
               न जाने क्यूँ अंतस में उठते हैं इतने सवाल
               वक़्त पैदा करता है या हालात जन्म देते  हैं सवालो को?

              सवाल जो अनसुलझे रह जाते हैं
              सवाल जो अपने आपमें कितना कुछ कह जाते हैं
              सवाल जिनके कोई जवाब नहीं होते
              सवाल जो  कचोटते रहते हैं मनं को जागते -सोते

             सवाल जिनके जवाब एक नया सवाल खड़ा कर देते हैं
             सवाल जो एक छोटी सी बात को बड़ा कर देते हैं
             सवाल जो कभी झूठ पर से पर्दा हटा देते हैं
             सवाल जो अस्तित्व पर भी प्रश्नचिन्ह लगा देते हैं

             सवाल जिनका जवाब जानकर भी हम किसी से जवाब की अपेक्षा करते हैं
             सवाल जिनके जवाब अपने अनुसार देकर हम खुद को संतुष्ट करने की कोशिश करते हैं
             सवाल जो बस उठ जाते हैं कभी मजहब,कभी नाम पर ,कभी चरित्र तो कभी ईमान पर

              सवाल जो असीमित हैं,जिनका दायरा कभी ख़त्म ही नहीं होता
              सवाल जो प्रश्नचिन्ह लगा देते हैं हर विश्वास के आगे

सवाल जो सबसे बड़ा है वो ये की कहाँ से आते हैं ये सवाल और क्यूँ  इन सवालो का कोई अंत नहीं होता ???????
                                                                                    - सोमाली